विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है हिन्दुस्तान : मदन कौशिक

दीपक मिश्रा

 

विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है हिन्दुस्तान : मदन कौशिक
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने हरिद्वार से शांकुम्बरा देवी तक की यात्रा कर राष्ट्र के विकास व आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार की कामना हेतु शांकुम्बरा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
हरिद्वार, 10 जनवरी। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व दिवस सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने खन्ना नगर स्थित हनुमान मंदिर से शांकुम्बरा देवी मंदिर तक मनोकामना यात्रा में प्रतिभाग कर शांकुम्बरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने, केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार स्थापित करने व मदन कौशिक की दीर्घायु की कामना करते हुए सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
खन्ना नगर में उमड़े सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते सभी क्षेत्रों में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आज मनोकामना यात्रा के तहत हरिद्वार जनपद के हजारों कार्यकर्त्ता भारत को विश्व महाशक्ति बनाने व केन्द्र में तीसरी बार भाजपा सरकार को आरूढ़ करने की कामना हेतु सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर जा रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जिस प्रकार आज समूचे जनपद से हजारों कार्यकर्त्ता केन्द्र मंे पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना व अपने लोकप्रिय नेता मदन कौशिक की दीर्घायु तथा सफल राजनीतिक जीवन की कामना हेतु अपार सैलाब के रूप में यहां उमड़े हैं उससे साबित होता है कि मदन कौशिक उत्तराखण्ड के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता हैं जिनके नेतृत्व में दोबारा भाजपा की सरकार स्थापित हुई तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने समूचे प्रदेश में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया।
महानगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार यहां कार्यकर्त्ताओं का अपार सैलाब उमड़ा हैं तथा बहादराबाद, रूड़की, भगवानपुर, बेहट में जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने मनोकामना यात्रा का स्वागत किया है उससे साबित होता है कि समूचे जनपद में मदन कौशिक की लोकप्रियता व संगठन क्षमता का कोई मुकाबला नहीं। खन्ना नगर हरिद्वार से आरम्भ हुई मनोकामना यात्रा का जटवाड़ा पुल, बहादराबाद, धनौरी, बहदरपुर सैनी, रोहालकी, भगवानपुर, छुटमल पुर, बेहट अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सिद्धपीठ शांकुम्बरा देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की दीर्घायु व केन्द्र में पुनः नरेन्द्र मोदी सरकार की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश प्रधान, मास्टर नागेन्द्र, सुशील तिवारी, पवन तोमर, धीर सिंह, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल गुड्डू, विशाल गर्ग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, पार्षद सचिन अग्रवाल, राजेन्द्र कटारिया, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, सचिन बेनीवाल, दिनेश शर्मा, राघव ठाकुर, अनिल प्रजापति, आकाश भाटी, सन्नी गिरि, अमित गौतम, प्रशांत सैनी, आकाश चौहान, राकेश नौटियाल, मुकेश कौशिक, रमेड़ गौड़, रूपेश बंसल, विवेक उनियाल, दीपांशु विद्यार्थी, रवि सैनी, विनय निगम, विक्की अडवाणी, विकल राठी, आदित्य गौड़, वासु पाराशर समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *