भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक मदन कौशिक को जन्म दिवस की शुभकामनाएं

दीपक मिश्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता हैं मदन कौशिक-अनामिका शर्मा
हरिद्वार, 11 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक मदन कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर दीघार्यू तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि लगातार पांच बार जीत दर्ज करने वाले मदन कौशिक उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय जन नेता है। मदन कौशिक ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहते अपनी कुशल रणनीति से भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता पर आसीन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि लगातार पांच बार से हरिद्वार की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक के प्रयासों से शहर को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर शीतल पुंडीर, आभा शर्मा, पारुल चैहान, शर्मिला बगवाड़ी, रंजीता झा, पुष्पा पाल, चित्रा शर्मा, सुषमा चैहान, सुधा राठौर, सपना पंडित सहित मोर्चा की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रही। भाजपा नेता श्यामल दबोड़िए, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने भी मदन कौशिक को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *