महादेव शिव की आराधना से शिव और शक्ति दोनो प्रसन्न होते हैं

दीपक मिश्रा

 

हरिद्वार, 10 जुलाई। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि सावन भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। सावन में शिव आराधना का अपना अलग महत्व है। सावन में विधि विधान से शिव आराधना करने से भक्त को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करने आए भक्तों और कांवड़ियों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि पुराणों के अनुसार सावन भोलेनाथ भगवान शंकर की पूजा, अभिषेक, स्तुति और मंत्र जाप का खास महत्व है। महादेव शिव की आराधना से शिव और शक्ति दोनो प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से दैविक, दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन में भगवान शिव के रूद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है। सावन में की गयी शिव आराधना साधक को अमोघ फल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान विष्णु के चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाने के पश्चात शिव ही सृष्टि का संचालन और पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगा जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। दूध सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अच्छा संवाहक है। जब शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसके प्रभाव से भक्त के जीवन में छायी नकारात्मकता दूर होती है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन के पहले सोमवार पर नीलेश्वर महादेव का फूलों से विशेष श्रंगार किया गया था।
फोटो नं.3-नीलेश्वर महादेव मंदिर में फूलों से सजाया गया शिवलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *