सुभाष नगर की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर सीएम धामी से मिले राजीव शर्मा – prabhatsahara.com

सुभाष नगर की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर सीएम धामी से मिले राजीव शर्मा

दीपक मिश्रा

12 अक्टूबर 2026

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने सुभाष नगर क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती किरण सिंह के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए इनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा समस्याओं को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित कर बजट एवं स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

प्रमुख समस्याओं में आवासीय क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाना, सीवर लाइन एवं जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान शामिल है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आश्वस्त किया कि इन तीनों प्रमुख जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि, “सुभाष नगर क्षेत्र की ये समस्याएँ क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं। हमारा प्रयास है कि इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष जनहित के इन विषयों को प्रमुखता से रखा गया है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। हमें विश्वास है कि इनके समाधान की दिशा में जल्द आवश्यक कार्यवाही होगी। जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इन जनसमस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेते हुए इनके निराकरण का आश्वासन देने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *