मेला चिकित्सालय परिसर में जर्जर पेड़ और जहरीले जीवों का खतरा, कर्मचारियों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार – prabhatsahara.com

मेला चिकित्सालय परिसर में जर्जर पेड़ और जहरीले जीवों का खतरा, कर्मचारियों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

दीपक मिश्रा

13 अक्टूबर 2026

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड द्वारा जिलाधिकारी महोदय को संबोधन पत्र दिया जाएगा जिसमें वन विभाग की टाल मटोली लापरवाही मेला चिकित्सालय हरिद्वार के परिसर में रहने वाले जिनके घर बिल्कुल जंगल से सटे होने कारण पेड़ो का आवासों के ऊपर झुके रहने के कारण जंगल से सांप, अजगर एवं अन्य विषैले जानवरों का भय बना रहता है और आवासीय परिसर से एक विशालकाय पेड़ सुखा हुआ है जिसे कई महीने हो गए हैं उसमें दीमक लगने के कारण वो जर्जर हो गया है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का सबक बन सकता है किंतु वन विभाग को कई पत्र देने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि पूर्व में भी पत्राचार के माध्यम से वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र देकर पेड़ों के टहनियों की छटाइ करवाने का अनुरोध किया गया है किंतु उनके द्वारा कहा जाता है कि सब अपने स्तर से करवा लीजिये हम आदमी भेजेंगे उसको भी खर्चा देना पड़ेगा अभी 09 octको पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही वन विभाग द्वारा नहीं की गई है जो कि न्यायोचित नहीं है । उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के परिवार इस कारण से भय ग्रस्त हैं जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध कर इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की गई है। मेला चिकित्सालय परिसर हरिद्वार में रहने वाले परिवार में दिनेश लखेड़ा, नितिन, विक्रम राणा, मूलचंद चौधरी, रुपेश, राय सिंह, अर्पित, केदार सिंह मुनेश इत्यादि ने जंगल में तारबाड़, और सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *