(राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम) 200 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग – prabhatsahara.com

(राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम) 200 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग

दीपक मिश्रा

14 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प के तहत उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सिडकुल हरिद्वार में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें नारकोटिक्स विभाग उत्तराखंड की ओर से निरीक्षक शांति कुमार, आरक्षी त्रिभुवन यादव, दीपा, चांदनी, चिकित्सा विभाग हरिद्वार की ओर से डॉक्टर हेमंत खर्कवाल, काउंसलर विनोद कुमारी, जनपद कार्यक्रम समन्वयक संकीता शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया गया और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इस सेमिनार में संस्थान की 200 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया तथा नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण की गई. इस अवसर पर संस्थान में खून की जांच का कैंप भी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार की टीम द्वारा लगाया गया.

इस कार्यक्रम में संस्थान प्रधानाचार्य श्रीमती किरण खर्कवाल, विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार एवं कार्यक्रम प्रबंधन व्यवस्था में संस्थान की ओर से श्री नीलमणी, श्री मुनीर आलम, श्री अमित कुमार, श्री लखीराम तिवारी, गोल्डी, रिंकी नेगी द्वारा योगदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *