सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है-गर्ग (बड़ी रामलीला में हनुमान रावण संवाद ने बटोरी तालियां) – prabhatsahara.com

सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है-गर्ग (बड़ी रामलीला में हनुमान रावण संवाद ने बटोरी तालियां)

दीपक मिश्रा

18 अक्टूबर 2026

*हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीला ने मोहा मन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला भवन*

*103वें वार्षिक रामलीला उत्सव में कलाकारों की सशक्त प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

। श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के अंतर्गत शनिवार को हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान जी और रावण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों में विशेष उत्साह पैदा किया, वहीं लंका दहन के दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि हनुमानजी ने रावण की लंका को जलाकर संदेश दिया कि बुराई सदैव पराजित होती है ।

रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला का प्रत्येक प्रसंग जीवन को नई दिशा देने वाला है। हनुमान जी का चरित्र हमें निस्वार्थ सेवा, अटूट भक्ति और अदम्य साहस का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल एवं प्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप कपूर ने पधारे मुख्य अतिथि हरिद्वार के प्रथम महापौर श्री मनोज गर्ग जी को मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया एवं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा श्री मनोज गर्ग जी का माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर स्वागत किया। प्रथम महापौर द्वारा कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी ने अपनी बुद्धिमत्ता, पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण से यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, पवन शर्मा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में कमेटी पदाधिकारी, सदस्य तथा रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *