दीपक मिश्रा
19 अक्टूबर 2026
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर भागीरथ महोत्सव मेला 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ
महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की सहभागिता
हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा की अति विशिष्ट अतिथि के रुप उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने वाले आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महोत्सव के दौरान आयोजित भव्य महाआरती में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मां दुर्गा जी की आरती की। साथ मे अध्यक्ष मनोज यादव व टीम भागीरथ सपरिवार शामिल रही।महाआरती के दौरान पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में श्री विकास तिवारी , तरुण अय्यर , कैलाश भंडारी , पंकज चौहान , लज्जा राम अत्री एवं श्री अंशुल शर्मा उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने माननीय मदन कौशिक व राजीव शर्मा का शाल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।समिति के पदाधिकारियों ने अन्य गणमान्य जन का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।इस अवसर पर कुंज भसीन, प्रवीण वरदिया ,राम ललित , अमित वालिया, शिवनारायण शर्मा, नवनीत, धन्जय यादव, हिमांशु सैनी, राम चन्द्र यादव, आशीष शुक्ला संतोष साहू, विमल कुशवाहा, शिवनारायण शर्मा, रणवीर जी ,विनोद चौहान, हरिकेश विश्व कर्मा ,अंशुल गुरव, राकेश रोशन ,पवन राठौर, विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव, रविंद्र उछोली , विनोद शाक्य आदि उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं।
समिति के सचिव श्री परमाल सिंह जी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों के प्रति समिति की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं परिवारों के लिए आनंददायक बनाना है।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सजा महोत्सव
भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में मां दुर्गा की प्रतिमा, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गरबा नृत्य, झूले तथा विभिन्न प्रकार की दुकानों सहित अनेक आकर्षण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मेला क्षेत्रवासियों के लिए उत्सव, मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप का केंद्र बना हुआ है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक संतोष साहु जी ने बताया कि हरिद्वार के बच्चो व कलाकारो के लिए मंच बनाया गया है।जिसमे बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा रहे।
समिति के सचिव परमाल सिंह जी ने बताया कि मेले मे आने वाले दर्शको के सुरक्षा व सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा।