सड़कों पर जानलेवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं,-अमन(कांग्रेस ने किया प्रदर्शन) – prabhatsahara.com

सड़कों पर जानलेवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं,-अमन(कांग्रेस ने किया प्रदर्शन)

दीपक मिश्रा

23 अक्टूबर 2026

सड़कों पर जानलेवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की सुरक्षा पर बहानेबाजी बंद करें जिम्मेदार विभाग : अमन गर्ग

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भूपतवाला स्थित होटल रमाया इन के बाहर

तुषार कपिल के गंभीर रूप से घायल होने पर दुर्घटना स्थल पर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन कर उपचार, निष्पक्ष जाँच और असुरक्षित सीवर ढक्कनों की तत्काल मरम्मत की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।।

भूपतवाला में सड़क से ऊँचे उठे सीवर ढक्कनों और अधूरे निर्माण कार्यों से उत्पन्न खतरे को लेकर कांग्रेसजनों ने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए तुषार कपिल को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने, दुर्घटना की निष्पक्ष जाँच कर जवाबदेही तय करने और क्षेत्र में सड़क से ऊँचे एवं असुरक्षित सीवर ढक्कनों को तत्काल ठीक कराने की माँग उठाई।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग ने तुषार कपिल के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि तुषार हमारे छोटे भाई और कांग्रेस परिवार के सक्रिय साथी हैं, उनके घायल होने की खबर से हम सभी बेहद दुखी और व्यथित हैं। इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके और उनके परिजनों के साथ खड़ा है,उन्होंने माँ गंगा से तुषार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि परिवार को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जानी चाहिए और प्रशासन को तत्काल आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और डॉ सुशील शर्मा ने कहा, “हमारा एक युवा साथी अस्पताल में है और उसका परिवार पीड़ा से गुजर रहा है, आखिर हरिद्वार की जनता कब तक अधूरे कामों और असुरक्षित सड़कों की कीमत अपने शरीर पर चोट खाकर चुकाती रहेगी? सड़क से ऊपर उठे सीवर के ढक्कन वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा हैं,यदि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए भी जनता को धरना-प्रदर्शन करना पड़े, तो जिम्मेदार विभागों के कामकाज पर इससे बड़ा सवाल क्या होगा? जनता की जान इतनी सस्ती नहीं है कि उसे विभागीय बहानों और फाइलों के भरोसे छोड़ दिया जाए।”,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने

प्रशासन और संबंधित विभागों से सवाल किया कि निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर आवागमन सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी है? अधूरे कार्यों और खतरनाक स्थानों की निगरानी कौन कर रहा है? जहाँ दुर्घटना का खतरा है, वहाँ समय रहते मरम्मत, चेतावनी संकेत और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम क्यों नहीं किए जाते?,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि दुर्घटना के बाद औपचारिकता निभाने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, जनता को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय पर काम हो और लापरवाही सामने आने पर ठोस कार्रवाई की जाए,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास

ने तीखे शब्दों में कहा, “भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जवाब देना होगा कि विकास के दावों के बीच आम नागरिक की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है। जनता भाषणों और प्रचार से नहीं, सड़क की वास्तविक हालत से काम का आकलन करती है। सरकार और प्रशासन की पहली जिम्मेदारी नागरिकों की सुरक्षा है। इस जिम्मेदारी से मुँह मोड़ने और एक विभाग से दूसरे विभाग पर मामला टालने का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।”,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक और युवा नेता ओम मलिक ने माँग की कि दुर्घटनास्थल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा निष्पक्ष जाँच के माध्यम से दुर्घटना के कारणों और संबंधित कार्य में संभावित लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए,

जाँच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो, साथ ही भूपतवाला सहित आसपास के क्षेत्र में सभी ऊँचे, क्षतिग्रस्त और असुरक्षित सीवर ढक्कनों का सर्वे कर उन्हें सड़क के स्तर के अनुरूप सुरक्षित बनाया जाए। मरम्मत पूरी होने तक खतरनाक स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी संकेत, पर्याप्त प्रकाश और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,

प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस सचिव करन सिंह राणा,गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, तरनजीत सिंह,शुभम यादव, मोहित अरियाल,डुंगर सिंह,अमन ठाकुर, योगेश त्यागी, अखिल त्यागी, विकास चंद्रा, रितेश समाजसेवी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *