दीपक मिश्रा
4 नवंबर 2026
भोजपुरी नाइट में इण्डियन आइडल फेम राधा श्रीवास्तव ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू, देर रात तक झूमते रहे दर्शक
भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में भोजपुरी गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां
भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में भोजपुरी नाइट का भव्य आयोजन किया गया। भोजपुरी गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं प्रसिद्ध कथावाचक श्री करुणेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वार्ड नंबर 13, नवोदय नगर के सभासद दीपक नौटियाल एवं सुधांशु राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक राकेश चौहान, अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, सचिव परमाल सिंह, कोषाध्यक्ष परवीन बरदिया, सांस्कृतिक संयोजक संतोष साहू सहित पवन राठौर, रामचंद्र यादव, विजय शंकर चौबे, विनोद शाक्य, विनोद चौहान, रामललित,आशीष शुक्ल गौरीशंकर, अंशुल गुरव, राजीव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, रविंद्र यादव, विमल कुशवाह, राकेश रोशन, सुशील त्रिपाठी, सचिन शर्मा, नीरज परिहार, आशीष शुक्ल एवं हरिकेश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
5 नवंबर को सजेगी गढ़वाली संगीत की महफिल
भागीरथ महोत्सव मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मेले के सांस्कृतिक मंच पर 5 नवंबर को उत्तराखंड के लोकप्रिय गढ़वाली गायक अमित खरे एवं मंजू नौटियाल अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने हरिद्वारवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की।
आयोजन समिति ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और लोककला को बढ़ावा देने का एक साझा मंच है।