दीपक मिश्रा
17 नवंबर 2026
*हरिद्वार* गंगा के घाटों पर फूल प्रसाद बिंदी चूड़ी माल बेचने वाली महिला स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व मे ललतारों घाट पर इकट्ठा होकर विष्णु सेतु से ललतारों तक वर्षों से गंगा किनारे अपना कारोबार कर रहे सभी लघु व्यापारियों ने कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन से पहले वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन वर्ष 2018 में सभी गंगा के घाटों पर सर्वे कराया था सर्वे सूची के नियम अनुसार नगर निगम में पंजीकृत सभी रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार स्वरोजगार दिए जाए
इसअवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को वर्षों से करते चले जा रहे हैं नगर निगम की लापरवाही की वजह से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने यह भी कहा के शीघ्र ही गंगा के घाटों पर फूल प्रसाद बिंदी चूड़ी वाला बेचने कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले सभी लघु व्यापारियों को संगठित कर नगर निगम का घेराव कर अपनी प्रमुख मांगों को न्याय पूर्ण तरीके से दोहराया जाएगा।
विष्णु सेतु से ललतारों घाट तक वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग करते प्रदर्शनकारी में कामिनी मिश्रा, बबीता देवी, इंदिरा देवी, सुनीता चौहान, पुष्पा दास, सुमित्रा, मंजू पाल, सीमा, आशा ,आदेश गुप्ता, मोहनलाल, ओमप्रकाश, चंदन दास ,गोपाल कृष्ण, प्रभात, वीरेंद्र ,राजू ,चंदन रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।