छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया लोकार्पण – prabhatsahara.com

छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया लोकार्पण

दीपक मिश्रा

17 नवंबर 2026

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या-13 में गली नंबर-7 स्थित छठ मैया पार्क की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व से पूर्व ही इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया था तथा छठ पर्व के दिन तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इससे छठ महापर्व के अवसर पर पार्क में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले व्रतधारी माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना का महान पर्व है। इस पावन अवसर पर छठ मैया पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण कराया गया, जिससे पर्व के दौरान ही क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सका।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा संकल्प है कि नगर पालिका क्षेत्र का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

श्री राजीव शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराना तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना निरंतर जारी रहेगा।   इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल व अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जटाशंकर श्रीवास्तव, संजय सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, बलराम शुक्ला, विनय सिंह, शिव शंकर मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, राजेश राय, रणविजय पांडे, प्रमोद दीक्षित, राजेश प्रजापति, हेमंत शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, रामपाल सिंह, विजय तिवारी, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश यादव, दीपा सिंह, बागेश्वरी बग्गा, रीना सिंह, सरिता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, किरण, सुनीता, सरिता राय, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, आकाश पाल, मुकेश रावत, रामनिवास गुर्जर, प्रवीण चमोली, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *