एक माह से सड़क और पाइपलाइन की मरम्मत नहीं, विष्णुघाट चौक पर व्यापारियों का प्रदर्शन – prabhatsahara.com

एक माह से सड़क और पाइपलाइन की मरम्मत नहीं, विष्णुघाट चौक पर व्यापारियों का प्रदर्शन

दीपक मिश्रा

19 नवंबर 2026

लगभग एक माह से हरिद्वार के मुख्य बाज़ार विष्णुघाट, रामघाट के मुख्य मार्ग पर तोड़ी गई सड़क तथा टूटी पाइप की लाइन की मरम्मत न होने से रुष्ट व्यापारियों ने विष्णु घाट चौक पर

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर एवं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष डॉ संदीप कपूर

ने कहा कि हरिद्वार के मुख्य बाजार की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा, कई बार अधिकारियों को ज्ञापन तथा अन्य माध्यमों से अवगत कराया जा चुका है, परंतु अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष माधव बेदी तथा शहर महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि हरकी पौड़ी, मनसा देवी जाने वाले इस मुख्य मार्ग की ऐसी दुर्दशा देखकर यात्री एवं शहर के नागरिक बहुत परेशान हो रहे हैं। पार्षद हिमांशु गुप्ता तथा व्यापार मंडल के शहर उपाध्यक्ष नागेश वर्मा ने कहा कि मेला प्रशासन तथा जल संस्थान की हठधर्मिता के कारण

बाजार की हालत बहुत ही खराब हो गई है। विष्णु घाट व्यापार मंडल के महामंत्री अमित गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष यश सड़ाना ने कहा कि अगर अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराना असंभव हो जाएगा। प्रदर्शन के अंत में, व्यापारियों ने निर्णय लिया कि अगर तुरंत इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन व धरना देने को बाध्य होंगे, इसकी समस्त जिम्मेदारी मेला प्रशासन तथा जल संस्थान की होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शहर कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा युवा व्यापार मंडल, जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, व्यापारी नेता संदीप गुप्ता आशु वर्मा

नीरज कपूर अभिषेक गुप्ता पंकज मक्कड़, सुरेंद्र खत्री, निधि कुमार, विक्की, संजय चौहान, अजय कश्यप, कपिल अरोड़ा, बलदेवराज अरोड़ा, रमेश जी, शिवमकोचर, सार्थक वर्मा, राघव दीवान।

राजन सिंह, राघव सड़ाना, राहुल चौहान आदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *