प्रशासन की नागरिकों से अपील, नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित कोई भी आवश्यक जानकारी होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल साझा करें। – prabhatsahara.com

प्रशासन की नागरिकों से अपील, नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित कोई भी आवश्यक जानकारी होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल साझा करें।

प्रशासन की नागरिकों से अपील, नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित कोई भी आवश्यक जानकारी होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल साझा करें।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 27 अगस्त 2026

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई व्यक्ति किसी नागरिक के संबंध में जानकारी साझा करना चाहता है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित कोई भी आवश्यक जानकारी होने पर उसे उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल साझा करें। प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिक भी इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

*राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर*

0135-2710334 | 0135-2710335

0135-2664314 | 0135-2664315 | 0135-2664316

मोबाइल: 8218867005

टोल फ्री: 1070

*जनपद देहरादून की हेल्पलाइन*

0135-2726066 | 0135-2626066

मोबाइल: 7534826066

टोल फ्री: 1077

नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में उपरोक्त राज्य एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन नंबरों पर आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता

के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *