उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वीरेंद्र सिंह बिष्ट की गिनती उत्तराखंड भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ताओं में होती थी. वीरेंद्र सिंह बिष्ट बड़ी ही मुखरता से पार्टी के पक्ष को रखते थे. वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर है. पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. साथ ही उनके परिवार को सांत्वना दी है.

सीएम धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने निधन पर एक्स पर पोस्ट किया. सीएम धामी ने कहा वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें ईश्वर से श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा वीरेंद्र सिंह बिष्ट संगठन के प्रति सदैव समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *