दान पुण्य करने से जीवन में संकट होते हैं दूर – हनुमान दास महाराज

दीपक मिश्रा

 

हरिद्वार 14 जनवरी 2023। मकर संक्रांति स्नान पर श्री हनुमान दास महाराज ने कहा कि हर इंसान को दान पुण्य करना चाहिए, इससे जीवन में संकट दूर होते हैं। हरिद्वार में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मकर संक्रांति का स्नान किया। भूपतवाला स्थित सद्गुरु कृपा धाम सेवा ट्रस्ट आश्रम में सैकड़ो निर्धन लोगों को आश्रम के संस्थापक श्री हनुमान दास महाराज ने कपड़े और कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण भी किया गया।

आश्रम के संस्थापक हनुमान दास महाराज ने कहा कि भारत विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों का देश है। यहां समय-समय पर सनातन संस्कृति के तमाम त्योहार आते हैं और हर त्योहार एक संदेश देकर जाता हैं। मकर सक्रांति भी लोगों को यह संदेश देता है कि चाहे आप कितने भी ऊंचे स्थान पर आसीन हो, आपको हमेशा असहाय और निर्धन लोगों की मदद करनी चाहिए उन्होंने कहा कि निर्धन लोगों को दान पुण्य करने से जीवन में संकट दूर होते हैं और हमारे शास्त्रों में भी लिखा है कि इंसान को यह सत्कर्म करने चाहिए। श्री हनुमान दास महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य और शनि का विशेष महत्व होता है। इसलिए लोग गंगा में स्नान करके पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

उन्होंने कहा कि सद्गुरु कृपा धाम सेवा ट्रस्ट तो गरीबों की सेवा के लिए ही बना है और समय-समय पर यहां ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। कार्यक्रम में उत्तरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम सद्गुरु कृपा धाम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक श्री हनुमान दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें उन्होंने सैकड़ों लोगों को कंबल बांटे और साथ ही खिचड़ी का प्रसाद भी खिलाया।

इस अवसर पर आदर्श तिवारी, राज कुमार शर्मा, सविता शर्मा, मंजू कंसल, मिनाक्षी बंसल, गोपाल राम मेहता, दर्पण कंसल, सौरभ दास, अभिषेक भट्ट, आदि कई भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *