पुरानी पेंशन बहाली को देहरादून में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी और शिक्षक गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेश्यर ऑर्गेनाइजेशन ने दिया आंदोलन को समर्थन

दीपक मिश्रा 

पुरानी पेंशन बहाली को देहरादून में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी और शिक्षक
गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेश्यर ऑर्गेनाइजेशन ने दिया आंदोलन को समर्थन
हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी और शिक्षक रविवार को राजधानी देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। पुरानी पेंशन ले रहे पेंशनर्स ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आह्वान पर जनपद हरिद्वार से दर्जनों पेंशनर राजधानी कूच करेंगे। रविवार को होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जानकारी देते हुए जीपीडब्लूओ के महामंत्री जेपी चाहर ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की लम्बी सेवा में संचित समायोजन है। जिसे सरकार ने वर्ष 2004 से एनपीएस के नाम पर बंद कर दिया है और वर्तमान पुरानी पेंशन को भी वित्त विधेयक 2025 की आड़ में खत्म करना चाहती है। सरकार की इस पेंशन विरोधी मुहिम को रोकना होगा। जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने बताया कि सभी पेंशनर अपने वाहनों से प्रेमनगर अंडरपास पर इकट्ठा होकर पुरानी पेंशन बहाल करो के उदघोष के साथ राजधानी कूच करेंगे। इस दौरान बीपी चौहान, वीके गुप्ता, आरके जोशी, रमेशचंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, अतर सिंह, विनोद शर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *