हरिद्वार,
संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान हो सकता है। जो बात उन्होंने 650 वर्ष पहले कही उसे आज भी माना जाता है। उन्होंने आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहाद्र का संदेश दिया। समाज को आगे बढ़ना है तो उनकी बाणी का अनुसरण करना होगा।
उक्त विचार देवपुरा स्थित श्री कबीर आश्रम में श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित सामाजिक चिंतन समरसता सद्भावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज बिखराव से विकास नहीं कर सकता है। समाज को एकजुट होना होगा तभी अपनी ताकत दिखा सकते हो। समाज का कोई भी कार्यक्रम अकेले नहीं हो सकता है उसके लिए सभी की भागीदारी होनी अवश्य है। कई लोग संतों का चोला पहनकर गलत कार्य करते हैं समाज को बचाने के लिए उनका विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करें। जिससे आने वाली पीढ़ी समाज को आगे ले जाए। एक दूसरे की मदद करें जिससे आपसी भेदभाव, मतभेद दूर हो सकें। अपनी सोच में बदलाव लाएं और समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कहीं भी समाज का छोटा बड़ा कार्यक्रम हो वहां अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोगो को जागरूक करें। समाज में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। बेटियों को पढ़ाएं उन्हें आगे बढ़ाएं। जब तक एक दूसरे से संवाद नहीं करेंगे भाईचारा, प्रेम नहीं बढ़ेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह, पालेराम, तिलकराज, ओमप्रकाश, कृपाल सिंह, निरुराम, मस्तराम, संजय कुमार, राजेंद्र, कैलाश, मेहर सिंह, शिवकुमार, एड. आनंद कुमार, प्रवीण प्रधान, एड. अमरीश, खिलाराम, धर्मेंद्र सिंह, एड. लोकेश कुमार, लाला घनश्याम, प्रमोद, करनपाल सिंह आदि उपस्थित थे।