दीपक मिश्रा
4 अक्टूबर 2026
शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति संस्थापक अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर के निकट रेलवे लाल पुल के बांयी ओर श्री बालाजी घाट निर्माण कार्य का अभी तक भी शुरूवात न किये जाने पर चिंता व्यक्त की गई श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय पूर्व जिला अधिकारी तथा कुम्भ मेला अधिकारी को अलग अलग-अलग पत्र भेजे गये थे । समिति द्वारा एक मांग पत्र गत दिनांक 2 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी को सौंपा गया था जिसकी प्रति कुंभ मेला अधिकारी को भी प्रेषित की गयी थी । जिला अधिकारी ने समिति द्वारा प्रेषित उक्त पत्र का संज्ञान लेते हुए कुम्भ मेला अधिकारी को 23 अप्रैल 20266 को अग्रसारित किया था। लेकिन कुंभ मेला अधिकारी द्वारा अभी तक श्री बालाजी घाट निर्माण के कार्य का शुभारंभ नही किया गया। निर्माण कार्य में हो रहे विलम्ब के कारण समिति पदाधिकारियों में रौष एवं चिंता हो रही है। समिति ने कुम्भ मेला अधिकारी से तत्काल श्री बालाजी घाट का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है । बैठक में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन के पैरालल सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य सम्पन्न हो जाने तथा वार्ड में स्वच्छता एवं स्वस्थता को प्राथमिकता दिये जाने के फलस्वरूप स्थानीय पार्षद श्रीमती पिंकी चौधरी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अविनेश कौशिक , सतीश चौहान, छोटे लाल शर्मा, दीपक चौहान, विनीत चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, नवीन कुमार, तुषार कौशिक, प्रशांत कुमार चौहान, संदीप बड़ोला, कार्तिक चौहान, एम गुरु प्रसाद, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।