दीपक मिश्रा
5 अक्टूबर 2026
U-16 डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप।, डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और शिवडेल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल ने एक तरफ 58-14 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की और चैम्पियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला। डीएवी पब्लिक स्कूल और बीएमएल मुजियाल के बीच खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में बीएमएल मुजियाल ने 43-42 के स्कोर से जीत दर्ज। और चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा किया की चैम्पियनशिप के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए कार्यक्रम के समापन समारोह में अपने संबोधन में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए और खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है इसीलिए सभी को कोई न कोई खेल अपने जीवन में खेलना चाहिए जो खिलाड़ी खेल में अपना पसीना बहाता है और मेहनत करता है वे आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगा उन्होंने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की भी सराहना की और उन्होंने कहा कि
सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में चला रही है। जिसमें खेल महाकुंभ, मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी, और कई प्रकार की खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं चल रही हैं और खिलाड़ियों को उनका फायदा मिल रहा है डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल के सचिव संजय चौहान ने बताया कि डे नाइट इस चैम्पियनशिप में कई खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया उत्तराखण्ड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए और खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कई प्रकार के प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि खिलाड़ी अगर लगन और मेहनत से खेल का प्रदर्शन करें। तो वह हमेशा आगे बढ़ता है उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल खेल बहुत फास्ट खेल है और हरिद्वार में दिन प्रतिदिन बास्केटबॉल खेल बढ़ रहा है और आने वाले समय में कहीं अच्छे खिलाड़ी प्रदेश की टीम में भाग ले सकते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवडेलस्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल , भारतीय जनता युवा मोर्चा के
जिला मंत्री अर्श नय्यर अमित शर्मा मनोरम शर्मा, लक्ष्य, आकांक्षा शर्मा, आलोक शर्मा, अनुज कुमार उपस्थित रहे,