दीपक मिश्रा
5 अक्टूबर 2026
ज़िला महानगर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, कनखल हरिद्वार ने “लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ, वोट बचाओ–देश बचाओ” के संकल्प के साथ पैदल मार्च का आह्वान करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में कथित वोट चोरी के खिलाफ तीखा विरोध व्यक्त किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत लोधी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है, चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट और प्रमाण सहित जवाब मिलना चाहिए, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच तथा उनकी भूमिका में आपराधिक संलिप्तता सामने आने पर मुकदमा चलाने की माँग की,
पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि “जनता का वोट किसी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है, यह संविधान से मिला वह अधिकार है, जिसके बल पर देश का साधारण नागरिक भी सत्ता बदल सकता है, इस अधिकार के साथ कोई भी खिलवाड़ लोकतंत्र की हत्या के समान है, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार वोट चोरी के सहारे सत्ता में बनी हुई है। सरकार और चुनाव आयोग को इन आरोपों का बिंदुवार जवाब देना होगा,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मुकुल जोशी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके वोट की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था है और उठाई जा रही शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति
ने कहा कि“ज्ञानेश कुमार को समझना चाहिए कि संवैधानिक पद पर बैठने से जवाबदेही समाप्त नहीं हो जाती, चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराना और जनता का भरोसा बनाए रखना है, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठें तो आयोग को संबंधित रिकॉर्ड, कार्रवाई और अपने निर्णयों का आधार जनता के सामने रखना चाहिए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि चुनाव आयोग का केवल निष्पक्ष होने का दावा पर्याप्त नहीं है; निष्पक्षता कामकाज और फैसलों में दिखाई देनी चाहिए, लोकतंत्र सवालों से मजबूत होता है, सवालों से बचने से नहीं।”
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना,अवधेश शर्मा,ऋषभ अरोड़ा,प्रशांत चौहान, दिनेश वालिया, धनीराम शर्मा ,कुनाल गुप्ता, सुनील प्रजापति, पुष्पेन्द्र कश्यप,विजय लोधी,अभिषेक मिश्रा,दीपक शर्मा,पंकज लोधी, सुनील दत्ता , राधेश्याम प्रजापति,आशु श्रीवास्तव ,दिग्विजय, मोहित त्यागी,हरीश अरोड़ा,संजय अत्री,केशव अत्री, तुषार अरोड़ा, लोकेश भारद्वाज,गौरव तेश्वर, सौरभ प्रजापति,विराट बर्मन, मुकेश प्रजापति,आदर्श शर्मा, प्रेमचंद , दिगम्बर, रमेश चंद पंत आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।