दीपक मिश्रा
7 अक्टूबर 2026
आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा सी0सी0आर0 हरिद्वार स्थित सभागार में कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष में कुम्भ मेला पुलिस एवं अभिसूचना विभाग द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की गई। एस0एस0पी0 कुम्भ महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन कार्य संवेदनशील ड्यूटी है, सत्यापन सम्बन्धी कार्य पूर्ण संवेदनशीलता के साथ करना है, इस अवसर पर संतोष बगडवाल मण्डलाधिकारी कुम्भ मेला हरिद्वार, संजय सिंह निरीक्षक एस0आई0ओ0 कुम्भ मेला हरिद्वार, विवेक सनवाल निरीक्षक एल0आई0यू0 हरिद्वार, राजेन्द्र रावत, निरीक्षक एल0आई0यू0 हरिद्वार सहित कुम्भ मेला क्षेत्र में सत्यापन हेतु नियुक्त अभिसूचना विभाग एवं कुम्भ मेला में नियुक्त समस्त सत्यापन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।