कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिलाई शपथ (तंबाकू में नशे के दुष्परिणामों को लेकर जन जागरूकता रैली) – prabhatsahara.com

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिलाई शपथ (तंबाकू में नशे के दुष्परिणामों को लेकर जन जागरूकता रैली)

दीपक मिश्रा

8 अक्टूबर 2026

तंबाकू के खिलाफ जनजागरूकता रैली

तंबाकू एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक ज़रा सी कोशिश संस्था एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार के संयुक्त संयोजन में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रैली देवपुरा चौक से ऋषिकुल चौराहे तक निकाली गई,रैली के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा “तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं”, “नशे से दूरी—स्वस्थ जीवन जरूरी” जैसे संदेशों के साथ आमजन को तंबाकू एवं नशे से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री, की उपस्थिति मैं छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं नशे के सेवन न करने उससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

संस्था द्वारा आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, सीएमओ हरिद्वार आर के सिंह,नोडल अधिकारी एनसीपी डॉक्टर नमिता, एक जरा सी कोशिश संस्था की अध्यक्ष श्रीमती राखी सजवान, एंटीसेप्टिक टीम से रोहित यादव, श् विनोद कुमारी, तृषा अत्रे, अनुराग दीपक अभिषेक गौतम रंजन सैनी, भल्ला इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य श्री त्रिलोक चंद उप प्रधानाचार्य एसपी सिंह सुषमा जगवान सुनील कुमार मेघराज सिंह महेश चंद्र अनुपम कुमार पंकज शर्मा दीपक कुमार कमल सिंह श्रीमती पुष्पा शर्मा श्री सचिन कुमार दीपक कुमार सुरेंद्र पाल उमाकांत राजीव कुमार, डॉ हरिराम इंटर कॉलेज मायापुर से प्रवीण त्यागी दीपक मिश्रा श्रवण कुमार सरीन कुमार जमशेद अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *