दीपक मिश्रा
8 अक्टूबर 2026
राम जन्म की भव्य लीला* *जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बड़ी रामलीला परिसरदशरथ दरबार से राम जन्म तक, भावविभोर हुए श्रद्धालु
हरिद्वार। रामलीला कमेटी . हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के तीसरे दिन बुधवार को दशरथ दरबार, विष्णु लोक, इन्द्र दरबार और भगवान श्रीराम जन्म की भव्य लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम जन्म के प्रसंग के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला कि कमेटी द्वारा हर वर्ष रामलीला का मंचन पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाता है।
रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रामलीला के आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।
मंच संचालन ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल एवं प्रवक्ता डॉ संदीप कपूर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।उन्होनें कहा कि रामलीला की प्रत्येक लीला अपने भीतर समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश समेटे हुए है। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और रामलीला प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।