दीपक मिश्रा
11 अक्टूबर 2026
*हरिद्वार की प्राचीन तथा बड़ी रामलीला के नाम से प्रसिद्ध श्री रामलीला कमेटी द्वारा अपना 103वां वार्षिकोत्सव मनाते हुएरंगमंच पर रावण बाणासुर संवाद , धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन बहुत सुंदर ढंग से किया गया* *सर्वप्रथम मुख्य अतिथि – नगर विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने मंच पर आकर सभी पात्रों कलाकारों से भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चडढI, अध्यक्ष सुनील भसीन, मंत्री विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र अग्रवाल, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादागुरु भगवत शर्मा, प्रवक्ता डॉ॰ संदीप कपूर, कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ मल्होत्रा तथा विकास सेठ द्वारा मदन कौशिक का माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर स्वागत किया ! मंत्री महोदय ने अपने उद्बोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज इस रामलीला के मंच पर जिस प्रकार पांचवीं पीढ़ी अपने जी जान इस आयोजन को सफल करने में जुटी है इसके लिए मैं कमेटी को साधुवाद देता हूं तथा सभी दर्शकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि सभी जनों के पास समय की कमी के बाबजूद आप यहां आकर अपनी आस्था को रखे हुए हैं तथा मैं नयी पीढ़ी से आह्वान करना चाहता हूँ कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को अपनाएं!* लीला में रावण- बाणासुर संवाद तथा लक्ष्मण- परशुराम संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया ! धनुष यज्ञ के सीन मे धनुष को भंग करने के लिए अनेको देशो के राजा महाराजा व भगवान श्रीरामचंद्र,लक्ष्मण अपने गुरुवर विश्वामित्र के साथ विराजमान हुए। कलाकारो ने बहुत सुंदर अभिनय करके पंडाल मे बैठे राम भक्तो का दिल जीता। बहुत सुंदर गायकी व डायलॉग बोलकर भी खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया।
श्रीराम लीला का मंचन में रविकांत अग्रवाल, श्रीमति अंजना चड्डा, कन्हैया खेवड़िया, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, मनोज बेदी, सुरेंद्र अरोड़ा, सुनील वधावन, पवन शर्मा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी तथा दिग्दर्शक मनोज सहगल द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।