(हिंदी समारोह का आयोजन) सरल सहज और सारस साहित्य का सृजन जरूरी -डॉक्टर मिश्र – prabhatsahara.com

(हिंदी समारोह का आयोजन) सरल सहज और सारस साहित्य का सृजन जरूरी -डॉक्टर मिश्र

दीपक मिश्रा

11 अक्टूबर 2026

श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान तथा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा के संयुक्त तत्वावधान और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के सान्निध्य में ‘ हिन्दी समारोह ‘ का आयोजन श्री कृष्ण कृपा धाम, में किया गया। समारोह के अध्यक्ष : प्रो० दिनेश चन्द्र शास्त्री(पूर्व कुलपति), मुख्य अतिथि : डॉ० ललित नारायण मिश्र (मुख्य विकास अधिकारी),संयोजिका : डॉ० पुष्पारानी (पूर्व उपनिदेशक : शिक्षा), सहसंयोजिका : श्रीमती रेखा सिंघल (वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेविका) और संचालक डॉ० अशोक गिरि थे। समारोह के अन्तर्गत डॉ० सुशील त्यागी, डॉ० बीना वशिष्ठ और लक्ष्मी डबराल को ,’ हिन्दी सेवा सम्मान ‘ से सम्मानित किया गया। श्रीमती शिखा सिंघल के रेखाचित्र (गद्य विधा) को पुरस्कृत किया गया। जिन विद्यार्थियों ने हाई स्कूल की परीक्षा में हिन्दी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए ; उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में कविता पाठ भी हुआ, जिसका संचालन अभिषेक भारद्वाज ने किया। श्रीमती विद्योत्तमा बहुगुणा ने – आधुनिक शिक्षा एवं गीता के मूल्य – दर्शन और डॉ० पुष्पारानी ने – भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में ‘हिन्दी दिवस’ की प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार रखे।

डॉ० सुशील त्यागी ने – श्रेष्ठ लेखन के लिए अध्ययन पर बल दिया। डॉ० बीना वशिष्ठ ने – हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। डॉ०अशोक गिरि ने – हिन्दी , केवल हमारी मातृभाषा, राज्य भाषा, राजभाषा एवं सम्पर्क भाषा ही नहीं, अपितु यह हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। डॉ० ललित नारायण मिश्र ने – हमें सरस, सरल एवं सहज साहित्य सृजन करना चाहिए। डॉ० दिनेश चन्द्र शास्त्री ने – हमें अपनी मातृभाषा के साथ – साथ अन्य अधिक- से- अधिक भाषा सीखनी चाहिएँ।

इस अवसर पर वृन्दा शर्मा ने सरस्वती वन्दना,मीनाक्षी ने स्वागत गीत तथा अपराजिता ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। वृन्दा वाणी,अपराजिता उन्मुक्त, डॉ० विजय त्यागी, डॉ० दीनदयाल दीक्षित, सुरेन्द्र कुमार, के०पी० सिंह, अमित कुमार, डॉ० मेनका त्रिपाठी, अभिषेक, भारद्वाज, एस० कुमार पन्त, रविदत्त वर्मा और पुष्प राज धीमान इत्यादि ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर सुभाष कपिल ,प्रमोद गिरि, एड० कुणाल गिरि, चाँद गिरि,पंकज गिरि, अरुण शुक्ल,देवकीनन्दन शर्मा, अमरपाल सिंह और साक्षी भट्ट इत्यादि उपस्थित थे।इस समारोह के आयोजन में चाँद कैटर्स और सरस्वती सप्लाई एजेंसी का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *