जिला योजना समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत, विकास कार्यों को मिलेगी गति – prabhatsahara.com

जिला योजना समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत, विकास कार्यों को मिलेगी गति

दीपक मिश्रा

15 अक्टूबर 2026

*जिला योजना समिति में निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर स्वागत, क्षेत्र के विकास को मिलेगी तेज रफ्तार : आदेश चौहान*

रानीपुर, हरिद्वार,

जिला योजना समिति में निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिला योजना समिति विकास कार्यों की प्राथमिकताएँ निर्धारित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्वाचित सदस्यों के सहयोग और समन्वय से क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाने तथा विकास को तेज रफ्तार देने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल,सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्य अनु मेहता, निशा नोडियाल, ललित सिंह रावत, यादराम वालिया एवं सचिन अग्रवाल सहित पार्षद सपना शर्मा, ममता नेगी, आशुतोष चक्रपाणि, सुनील पाण्डे, हरविंदर विक्की, अनिल वशिष्ठ, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा एवं योगेंद्र सैनी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *