दीपक मिश्रा
15 अक्टूबर 2026
उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम के उपाध्यक्ष पद पर डॉ नवीन चन्द्र पन्त ने संस्थानम् के छठे उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। संस्थानम् के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने संस्थानम् की ओर से नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. पन्त का स्वागत किया।
डॉ पन्त ने प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के सर्वविध विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश में संस्कृत भाषा के पुनरुद्धार के लिए संस्कृत विद्वानों द्वारा किये गये संघर्षों के वे सहयोगी व साक्षी रहे है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा के संरक्षण और विकास के लिए कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान और संरक्षण उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर संस्थानम की वित्त अधिकारी श्रीमती माया देवी, शोध अधिकारी डॉ. हरीशचन्द्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरीलाल रतूड़ी, प्रशासनिक अधिकारी लीला रावत व संस्थानम् के अधिकारी-कर्मचारियों सहित उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालयों के प्राचार्य शिक्षकों सहित संस्कृत प्रेमियों ने डॉ पन्त का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।