बीएचईएल में भागीरथ महोत्सव मेले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम – prabhatsahara.com

बीएचईएल में भागीरथ महोत्सव मेले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

दीपक मिश्रा

18 अक्टूबर 2026

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला जो 06 नवंबर तक चलेगा। इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में मां दुर्गा का पूजन, आरती, गरबा डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।

मेले मे आकर्षक सांस्कृतिक मंच बनाया गया है जिसमे प्रति दिन हरिद्वार के बाल कलाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे। इसमे बीच बीच मे स्टार कलाकार का कार्यक्रम होता है।

सांस्कृतिक मंच व मेले मे प्रवेश नि :शुल्क है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग उत्तराखंड की सदस्य अनु कक्कड , भाजपा नेता विकास तिवारी चेयरमैन थोककेंद्रीय उपभोक्ताभंडार हरिद्वार,भाजपा प्रदेश सहसंयोजक सोशल मीडिया, अनिल पुरी सांसद प्रतिनिधि की उपस्थित रही।समिति के अध्यक्ष मनोज यादव व श्री कुंज भसीन जी ,कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया एवं पंडित शिवनारायण शर्मा, विनोद चौहान, आशीष शुक्ला, हरिकेश विश्वकर्मा , द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।सभी ने टीम भागीरथ के प्रयास की सराहना की, हर संभव सहयोग का अश्वासन दिया।

मां दुर्गा पूजन एवं आरती

महोत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मेले में आयोजित गरबा डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक गरबा प्रस्तुत कर उत्सव के वातावरण को रंगीन बनाया।

भागीरथ महोत्सव मेले में बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले तथा आकर्षक मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, कपड़ों, क्रॉकरी, फर्नीचर और अन्य उत्पादों की दुकानें भी लगाई गई हैं। मेले में खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक मेल-मिलाप का अवसर मिल रहा है।

समिति के अध्यक्ष मनोज यादवजी ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रयास है। समिति सभी नागरिकों से मेले में सपरिवार पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।

इस अवसर पर समिति के सचिव श्री परमाल सिंह, उपाध्यक्ष श्री तरुण कुमार शुक्ल विजय शंकर चौबे, रामललित जी,विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव , हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन, अंशुल गुरव तथा अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *