देहरादून के हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन – prabhatsahara.com

देहरादून के हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

दीपक मिश्रा

18 अक्टूबर 2026

**देहरादून के हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में विशाल व भव्य दशहरा मेले का बड़ा आयोजन होगा**

असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर देहरादून मे तैयारियां पूरी कर ली गई है और मंगलवार 20 अक्टूबर को अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज मे किया जाएगा।लक्षमण चौक वैलफेयर सोसाइटी विगत कई वर्षों से विशाल व भव्य दशहरा मेला का आयोजन करता आ रहा है ।

मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल व महामंत्री प्रदीप दुग्गल ने बताया कि हिन्दू नैशनल इंटर कालेज मैदान में इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है। प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा र्निमित रावण,मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का मंगलवार शाम को दहन किया जाएगा व लंका दहन भी होगा।

मीडीया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी,संस्था संरक्षक पुर्व-राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा व सासंद राज्य सभा नरेश बंसल व विभिन्न मंत्रीगण,सांसद,विधायकगण कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर रावण दहन करेंगे।आकर्षक एवं मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी।

युवा नेता सिद्धार्थ बंसल व महामंत्री

प्रदीप दुग्गल ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती पहनाई गई हैं।साथ ही मेघनाद, कुंभकर्ण, शूपर्णखा और ताड़का के पुतलों व लंका का भी निर्माण किया गया है व मेले मे विभिन्न खान-पान,झुले व खिलौने के स्टाल है साथ ही स्पेशल लाईट एवं साउंड इफेक्ट्स के साथ उच्च कोटी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमे फेम कलाकार भाग लेंगे। मैदान में दर्शकों को बैठने के लिए समिति द्वारा सोफे व कुर्सियां लगाई गई हैं साथ ही सुरक्षा के मध्यनजर मैदान मे बेरिकैटिंग की गई है।

सिद्धार्थ बंसल ने कहा की लोग सपरिवार मेले का आनंद लेने के लिए आ सकते है ,मैदान मे इस हिसाब से जगह रखी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सारी व्यवस्थाओं का रिव्यू किया गया है।मेले स्थल पर मेले में आने वाले आमजन के लिए रावण दहन स्थल के पास ही पेयजल व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *