गीतिका संग्रह ‘नवल विभा’ के लिए हरिद्वार के शशि रंजन ‘समदर्शी’ को मिला प्रतिष्ठित एड. उमेश त्रिवेदी सम्मान – prabhatsahara.com

गीतिका संग्रह ‘नवल विभा’ के लिए हरिद्वार के शशि रंजन ‘समदर्शी’ को मिला प्रतिष्ठित एड. उमेश त्रिवेदी सम्मान

दीपक मिश्रा

2 नवंबर 2026

*गीतिका संग्रह ‘नवल विभा’ के लिये समदर्शी को एड. उमेश त्रिवेदी सम्मान*

हरिद्वार। संस्कारधानी, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित भव्य अ. भा. साहित्यकार एवं पत्रकार अलंकरण समारोह में हरिद्वार के कवि एवं साहित्यकार शशि रंजन ‘समदर्शी’ को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों‌ के लिए प्रतिष्ठित ‘एड. उमेश त्रिवेदी सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान परिक्रमा साहित्यिक मंच के सचिव समदर्शी को उनके गीतिका संग्रह ‘नवल विभा’ के लिये दिया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साहित्यिक संस्था ‘कादंबरी’ हर वर्ष आयोजित किये जाने वाले इस साहित्यिक महाकुम्भ में देश-विदेश के साहित्यकारों और पत्रकारों की सहभागिता में, हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय कृतियों के लिए सम्मानित करती है।

‌‌‌‌‌ इस वर्ष इस समारोह में देश और विदेश के कुल 129 साहित्यकारों और पत्रकारों को उनकी साहित्यिक और पत्रकारिता सम्बन्धी कृतियों के लिए सम्मानित किया गया।शशि रंजन ‘समदर्शी’ को मिला यह सम्मान, उनकी साहित्यिक साधना और सृजनात्मक योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हरिद्वार के कवि शशि रंजन संतोषी को मिले इस सम्मान से नगर में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में हरिद्वार का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *