मेरठ वाली धर्मशाला प्रकरण: जिला जज न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ कराई गई मुनादी – prabhatsahara.com

मेरठ वाली धर्मशाला प्रकरण: जिला जज न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ कराई गई मुनादी

दीपक मिश्रा

6 नवंबर 2026

मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) में जिला जज न्यायालय के आदेश पर हुई मुनादी

आज दिनांक 6 नवंबर को जिला जज न्यायालय हरिद्वार द्वारा मेरठ वाली धर्मशाला चंदों देवी ट्रस्ट की अवैध बिक्री के विरोध में राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति द्वारा तैयार की गई याचिका के क्रम में सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और आज मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई नोटिस पढ़कर सुनाया गया

समिति के अध्यक्ष महेश गॉड ने बताया की उक्त धर्मशाला की अवैध बिक्री के विरोध में जिला जज न्यायालय में सेक्टर 92 ब्रीच आफ ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के बचाव के लिए एक वाद दायर किया गया है जिसमें 17 नवंबर की तारीख लगी है जिन विक्रेताओं/प्रतिवादी गणों को नोटिस जारी किए गए हैं और मुनादी कराई गई है उनमें सम्राट सैनी, विशाल ननकानी ,अरुणा शर्मा शर्मा,चेतन अरोड़ा नीरज कुमार,सतीश जैन,नवीन कुमार आदि प्रमुख है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *