दीपक मिश्रा
6 नवंबर 2026
*हरिद्वार* दीपावली की पूर्व संध्या पर लघु व्यापार एसो से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा दीप जलाकर एक दूसरे में मिठाई वह मिट्टी के दिए बांट कर संकल्प लिया की दीपावली पर दीप जला कर पटाखों का बहिष्कार कर रोशनी के पावन पर्व को मनाया जाएगा
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने सभी लघु व्यापारियों को दीपावली की शुभकामना प्रकट करते हुए रोशनी के पावन पर्व को दीप मालाओं के साथ जलाने का संकल्प दोहराया संजय चोपड़ा ने यह भी कहा आगामी कुंभ मेला 27 में मेला प्रशासन द्वारा नगर निगम द्वारा विकसित किए गए सभी वेंडिंग जोन का सौंदर्य करण का कार्य प्रचलन में है और मेला प्रशासन नगर निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आगामी कुंभ मेले की दृष्टिगत नए और चार वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं जिससे लगभग 500 परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार मिल सकेंगे जो कि हर्ष का विषय है
प्रथम वेंडिंग जोन में दीपावली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में पंडित मनीष शर्मा, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, चंदन सिंह रावत, जय सिंह बिष्ट ,सोनू कुमार, अविनाश गुप्ता ,उमेश, लालचंद, विशाल चौहान, उज्जवल सिरोही, नरेंद्र सिंह ,कामिनी मिश्रा, मंजू पाल, सुनीता चौहान ,पुष्पा देवी, इंदिरा देवी, बबीता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे