दीपक मिश्रा
12 नवंबर 2026
उप शाखा ऋषिकुलराजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय/विश्विद्यालय के छत्रपाल सिंह बने अध्यक्ष एवं सचिव बने चंद्रप्रकाश ।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड उप शाखा ऋषिकुल राजकीय चिकित्सालय विश्वविद्यालय के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव जम्बूप्रसाद, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट, लिपिक संवर्ग के मोहित मनोचा, अशोक त्रिपाठी जिला अध्यक्ष आयुर्वेद फार्मेसी अशोक कुमार की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह उप शाखा अध्यक्ष ऋषिकुल ने की संचालन वर्तमान नवनियुक्त शाखा मंत्री चंद्रप्रकाश ने किया।
चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री महासंघ उत्तराखंड जंबू प्रसाद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा कराए गए निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शाखा अध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार
उपाध्यक्ष महिला बाला देवी
शाखा सचिव चंद्रप्रकाश
संप्रेक्षक प्रबल सिंह
कोषाध्यक्ष अमित कुमार
संरक्षक प्रवीण कुमार को सर्वसम्मति से बनाया गया।
प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल सिंह मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों को वर्दी भत्ता, ए सी पी का लाभ, आवासों का आवंटन, आगामी कुंभ मेला भत्ता दिये जाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाकर अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
दिवर्षिक अधिवेशन में सर्व श्री दिनेश लखेड़ा, जंबू प्रसाद, मोहित मनोचा,सुरेंद्र कुमार, राकेश भंवर, राकेश त्रिपाठी के एन भट्ट अशोक कुमार, अमित कुमार, कमल, कल्लू, ज्योति नेगी, विनोद कश्यप, सुमंत पाल,डोली, बाला देवी, कैलाशो देवी, सुरेंद्र चौहान, नितिन कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, अंकित,प्रवीण कुमार, प्रबल कुमार सतीश, इत्यादि शामिल रहे।