राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शपथ समारोह में उठा व्यापारी आयोग गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक का मुद्दा – prabhatsahara.com

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शपथ समारोह में उठा व्यापारी आयोग गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक का मुद्दा

दीपक मिश्रा

12 नवंबर 2026

आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल का शपथ समारोह व कुंभ मंथन व्यापारी आयोग व ऑनलाइन शॉपिंग बंदी की माँग के साथ रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आहूत किया गया

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए सचिव महानिर्वाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखाड़ा परिषद रविन्द्र पूरी ने कहा की सभी वर्गों को अपने अपने आयोग मिले है तो व्यापारीयो को भी व्यापारी आयोग मिलना ही चाहिए साथ ही कुंभ में करोड़ों लोग आने वाले है ऐसे में सभी कार्य स्थाई होने चाहिए साथ ही संतों को भी एक बड़ा स्नातनी संदेश हरिद्वार से देना चाहिए साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भव्य और दिव्य कुंभ के लिए आशीर्वाद और बधाई भी दी

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि करौली शंकर महाराज में कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर स्नातन के हितो में कार्य कर रहे है और दोनों मिलकर आगामी कुंभ को भव्य और दिव्य बनाये इसमें व्यापारियों की भी अहम भूमिका रहती है ऐसे में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की कुंभ मंथन की पहल पहल से कई विषय पर मथन हुआ और सरकार के द्वारा की जा रहे कुंभ कार्य जनता के सामने आए है व्यापारी आयोग की मांग भी एक दम जायज है

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए बाबा हठयोगी व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत साधु समाज महंत ऋषिश्वरानंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुंभ कार्य के लिए साधुवाद और आशीर्वाद देते हुए कहा की ये कुंभ ऐतिहासिक होने जा रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश देवभूमि के वास्तविक स्वरूप में आ गया है राष्ट्रीय व्यापार मंडल भी निरंतर व्यापारी के साथ साथ समाज को सभी समस्याओ को उठाता रहता है इसके लिए वो साधुवाद का पात्र है

व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी आयोग बनना ही चाहिय व ऑनलाइन शॉपिंग पर रुक के बिना भी माध्यम वर्ग के व्यापारी को भला नहीं होने वाला है साथ ही चौधरी ने कहा कि आगामी कुंभ की भव्यता और दिव्यता के लिए प्रदेश के धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह। धामी दिन रात मेहनत कर रहे है एक एक कार्य की समीक्षा और देखरेख स्वयं कर रहे है ये कुंभ भव्य और दिव्यता के मापदंड पर भी शिखर पर जायेगा

सभी का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा की मुझको प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी व कोर कमेटी ने जिस उम्मीद के साथ ये जिम्मेदारी दी है मैं उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करुगा साथ ही सभी वर्ग के व्यापारी को साथ ले कर चलुगा

इस अवसर पर योगी आशुतोष प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय जिला महामंत्री भारत तलूजा उपाध्यक्ष अशोक गिरी शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविंदर सिंह शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सन्नी जिला अध्यक्ष युवा गौरव पाल पुलजटवाड़ा अध्यक्ष अनिल तेशवर स्नेहलता चौहान पिंकी त्यागी सुमन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जसबीर बसेड़ा पुष्पेंद्र गुप्ता व्यापारी नेता नरेन्द्र चौहान शहर महामंत्री आशीष अग्रवाल विनोद मिश्रा मिलन सैनी प्रमोद यादव प्रवीण सक्सेना आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्तिथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *