दीपक मिश्रा
21 नवंबर 2026
⭕आई0 जी0 कुम्भ मेला द्वारा पुलिस लाइन ऋषिकुल का किया गया औचक निरीक्षण
⭕पुलिस लाइन में प्रचलित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई
⭕निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिये गये आवश्यक निर्देश
डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार एवं श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला हरिद्वार द्वारा कुम्भ पुलिस लाईन ऋषिकुल हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला द्वारा पुलिस लाईन में प्रचलित निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा एवं गुणवत्ता चैक की गयी एवं प्रचलित कार्यों को समय से पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला, उमेश मलिक पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा, सुशील रावत पुलिस उपाधीक्षक यातायात, श्री संजीव कुमार शर्मा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, हितेश कुमार निरीक्षक यातायात उपस्थित रहे ।