दीपक मिश्रा
27 नवंबर 2026
*कुंभ मेला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संजय चोपड़ा की अगवाई में अनोखा प्रदर्शन कर बिरला घाट रविदास घाट के निर्माण की मांग की*
*कुंभ मेले के दौरान इन्हीं घाटों पर साधु सन्यासों के दीक्षा संस्कार किए जाते हैं संजय चोपड़ा*
*हरिद्वार* आगामी कुंभ मेले की दृष्टिगत रविदास घाट बिरला घाट शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक गंगा घाटों के जीवन उद्धार की मांग को लेकर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा की अगवाई में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेला प्रशासन को चेताते हुए भजन कीर्तन कर अनोखा प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने मेला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए शहरी क्षेत्र के सभी गंगा घाटों के सौंदर्य करण विकास निर्माण की मांग के साथ बिरला घाट रविदास घाट पर स्टील की रेलिंग रंग रोगन के साथ टाइल लगाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला अधिकारी द्वारा निर्माण एजेंसी को मौके के निरीक्षण के दौरान आदेशित किया हुआ है लेकिन चार हफ्ते बीत जाने के उपरांत अभी तक निर्माण एजेंसी द्वारा बिरला घाट रविदास घाट का निर्माण नहीं किया गया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कुंभ मेले के दौरान अखाड़े के नए साधु सन्यासी मुंडन संस्कार व अन्य संस्कार इसी बिरला घाट पर करते चले आ रहे हैं कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए साधु सन्यासी वह तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बिरला घाट रविदास घाट का निर्माण किया जाना न्याय संगत होगा संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी यदि सप्ताह के भीतर बिरला घाट रविदास घाट का निर्माण सौंदर्य करण नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध तरीके से सामाजिक संगठनों के साथ आंदोलन तेज किए जाएंगे।
बिरला घाट रविदास घाट की पुणे जीवन उद्धार विकास निर्माण की मांग करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के सहसंयोजक पंडित मनीष शर्मा, गोपाल कृष्ण, विजय कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश भाटिया, लालचंद गुप्ता, वीरेंद्र ,अमर सिंह, कुंदन ,मोहनलाल, सनी कुमार, बृजपाल ,रवि अरोड़ा, विकास शर्मा, पं कृष्ण शर्मा, हर्ष , विजय नरसिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।