शिवालिक नगर के वार्ड-13 में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ, राजीव शर्मा का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत – prabhatsahara.com

शिवालिक नगर के वार्ड-13 में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ, राजीव शर्मा का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत

दीपक मिश्रा

27 नवंबर 2026

*सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का जताया आभार*

शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड संख्या-13, नवोदय नगर स्थित शिवालिक गंगा विहार की गली संख्या 6A एवं 8 तथा नवोदय चौक के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया।

सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर का समग्र विकास और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाए। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ करती हैं। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। जनअपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही हमारी कार्यशैली का आधार है।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल एवं अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, बागेश्वरी बग्गा, दीपा सिंह, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, नीरज प्रेमी, जटाशंकर श्रीवास्तव, रणविजय पांडे, निलम रावत, मनीष चौहान,ममता,नेहा, ज्योति, कुसुम, निर्मला, हेमा, सरिता, रितु,उषा, अलका, अर्चना, गीता, कविता,रोशनी, काजल, आरोही,अंजना, संगीता,किरण, नव्या,हेमचंद्र मलकानी,विजय उपाध्याय, सुरेश चंद जोशी,प्रीति चौहान, विक्रम पुंडीर, अभिषेक, अंकित गुर्जर, राहुल गुर्जर, राहुल शर्मा जी,अजय पाल, हुकुम चन्द कोशिक, विकास सिंह,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *