दीपक मिश्रा
आज बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ के पी एस चौहान को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ चौहान ने कहा कि गुरु के प्रति निष्ठा से तय होती है शिष्य की प्रगति ।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ ऋचा ठाकुर ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ” गुरु को प्यार करने वाले को कोई हरा नहीं सकता, उनकी कृपा शब्दों में कोई बता नही सकता” “जिसकी चलाते हैं वो नौका उसे कोई डुबा नही सकता, कायनात भी बदलनी पडे वो बदल देते हैं, गुरु के वचन तो खुद ईश्वर भी ठुकरा नही सकता” ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि “जिन्होंने बनाया हमें सच्चा एवं अच्छा इंसान, दी सही और गलत की पहचान, उन शिक्षकों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम” ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु डा सचेष्ट मुखर्जी, छात्र विशांत कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत तथा गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।