दीपक मिश्रा
श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर, हरिद्वार द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला भवन में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाकर
बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पधारे, उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीमदन कौशिक ने कहा कि भारतीय पर्व तथा परंपरा आज भी नई पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती है। श्री राम लीला संपत्ति कमेटी के अध्यक्ष सुनील भसीन, व मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें कर्म और उसके फल का नियम समझाया। श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा तथा महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें प्रेम, मित्रता, सत्य, व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ संदीप कपूर ने किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों विकास तिवारी, अनिरुद्ध भाटी, सूरज शर्मा आदि का
स्वागत पटका एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से दादा गुरु भगवत शर्मा, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, राहुल वशिष्ठ, रविकांत, श्रीमती अंजना चड्ढा, रवींद्र अग्रवाल, कन्हैया खेवड़िया, मनोज सहगल आदि मुख्य रूप से थे।