गणेश महोत्सव की जगह को लेकर कांग्रेस का धरना

दीपक मिश्रा

हरिद्वार 18 सितम्बर 2026

ऋषिकुल मैदान में गणेश महोत्सव के लिए जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में ऋषिकुल मैदान के गेट के बाहर धरना दिया।
गणपति की मूर्ति लेकर धरने के दौरान कैश खुराना, एड. अरविंद शर्मा ने कहा कि जहां भगवान की पूजा होनी चाहिए थी वहां एक कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है। पिछले 36 वर्षों से ऋषिकुल मैदान में गणपति का पंडाल लगता आ रहा था लेकिन इस बार कैबिनेट मंत्री के जन्मोत्सव के कारण भगवान गणेश को जगह नहीं मिली है। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं में बहुत नाराजगी है। कैबिनेट मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
सुंदर मनवाल, विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा हिंदूवादी सरकार होने का ढोंग करती है। लोग गणेश भगवान को।पहले स्थान देते हैं लेकिन भाजपा की करनी कथनी में बहुत अंतर है। जनता सब देख रही है। आगामी चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
तरुण व्यास, पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि ऋषिकुल मैदान में गणपति उत्सव का स्थानीय लोगों को इंतजार रहता था। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। इस बार स्थान नहीं मिलने से लोग मायूस हैं। भाजपा सिर्फ मंदिरों से चंदा चोरी कर सकती है। भगवान को स्थान नहीं देती है।
इस अवसर पर प्रतीक, जितेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, नीटू शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, दीपक पांडे, केशव शर्मा, अंकित शर्मा, महंत मोहित, आशु श्रीवास्तव आदि शामिल थे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *