इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित

दीपक मिश्रा 
श्रमिकों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा संगठन-राजबीर सिंह चौहान
हरिद्वार, 20 सितम्बर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन भेल सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर किया गया। इंटक के पूर्व अध्यक्ष स्व.हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू हुई बैठक में प्रदेश में संगठन के विस्तार, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा श्रमिकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार को लेकर चर्चा के उपरांत कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर जिले, हर औद्योगिक क्षेत्र और प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचना इंटक का लक्ष्य है। संगठन के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगी जाएगी। संबंधित विभागों, सरकार, प्रशासन, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद एवं वार्ता के माध्यम से श्रमिकों की समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक उद्योग की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। यदि श्रमिक सुरक्षित नहीं है, उसे सम्मानजनक वेतन नहीं मिलता है और उसके भविष्य की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो औद्योगिक विकास अधूरा है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएगा। प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी का प्रभावी भुगतान, समय पर वेतन, रोजगार एवं सेवा सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा तथा श्रमिक कल्याण जैसे विषय संगठन की प्राथमिकताओं में रहेंगे। संगठित क्षेत्र के साथ असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिक के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए भी मजबूती से आवाज उठायी जाएगी। संगठन महासचिव संगठन एपी अमोली ने कहा कि इंटक द्वारा जिला एवं स्थानीय इकाइयों को सक्रिय कर श्रमिकों की वास्तविक समस्याओं का डेटा एवं विवरण तैयार किया जाएगा, ताकि समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से रखा जा सके। बैठक में मुख्य रूप से अनिल कुमार जनार्दन सिंह, साधुराम, महेंद्र शर्मा, दिनेश, संतोष सिंह, विनोद कवि, मनोज पंत, कलीम अहमद, दीपचंद्र पाठक, नवीन गिरी, पंकज छेत्री, लवेंदर चिल्वाल, सरदार गुरदयाल सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी, बलेश, ओ.पी.सुदी, तेजेंद्र सिंह रावत, रविनंदन कुमार, जगदीश बहुगुणा, देवसिंह पवार, अनूपसिंह बिष्ट, विनोद उप्रेती, अरविंद राजपूत, अमन सियाल, हिमांशु नेगी, ऋषिराज पैन्यूली, अश्विनी चौहान, संदीप चौहान, राजेंद्र चौहान, राकेश चौहान, मुकुल राज, आशुतोष, प्रशांत गुप्ता, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, संजय शर्मा, विपिन केसला, इम्तियाज, कपिल राणा, मनोज यादव, संदीप जोशी, वैभव, विपिन, दिव्य, सागर चौहान सहित सैकड़ों सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *