रोटरी हरद्वार ने आयोजित किया HPV जागरूकता एवं टीकाकरण कैंप

दीपक मिश्रा

हरिद्वार 21 सितम्बर 2026

रोटरी हरद्वार द्वारा ALF Engineering Company, SIDCUL, Haridwar में HPV Vaccination एवं Cervical Cancer Awareness Camp का आयोजन किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम के दो सत्रों में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को Human Papillomavirus (HPV), HPV संक्रमण से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर, विशेष रूप से Cervical Cancer, तथा HPV Vaccination की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को HPV वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया और आशा व्यक्त की गई कि आगामी HPV Vaccination Camp में वे स्वयं तथा अपने परिवार की पात्र बेटियों/महिलाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में सहयोग के लिए ALF Engineering Company के Management से कुलतेज सिंह एवं सुरेश श्रीवास्तव का रोटरी हरद्वार की ओर से हार्दिक धन्यवाद, अभिनंदन एवं साधुवाद।

कार्यक्रम का संचालन IPP Rtn. Dr. Aloke Saraswat द्वारा किया गया, जिसमें President Rtn. Dr. Nilamadhab Sahu एवं Vice President Rtn. Gangadhar Nayak का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *