बेहड़ से दुर्व्यवहार के खिलाफ पंजाबी महासभा का प्रदर्शन

दीपक मिश्रा

23 सितम्बर 2026

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक एवं विधायक श्री तिलक राज बेहड़ के साथ किच्छा में किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा एवं सुनील अरोड़ा ने कहा कि श्री तिलक राज बेहड़ हमारे पंजाबी समाज के सिरमौर है। उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की जितनी निंदा की जाए, कम है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संदीप कपूर एवं राजू ओबरॉय ने कहा कि 5 बार के विधायक, एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़ के साथ राजनीतिक मतभेद हो सकते है परन्तु उनके साथ की गई हाथापाई की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। संस्था के जिला महामंत्री राम अरोड़ा एवं प्रदीप कालरा ने कहा कि श्री तिलक राज बेहड़ पंजाबी समाज के ही नहीं, पूरे उत्तराखंड के सम्मानित नेता है,उनके साथ जो घटना घटी है हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदर्शन के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिया गया तथा सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, नागेश् वर्मा, शिवम ब्रह्म, ओम पाहवा, हरविंदर सिंह उप्पल, रिंकू खंडूजा आदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *