शिवालिक नगर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया लोकार्पण

दीपक मिश्रा

1 अक्टूबर 2026

जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों को निरंतर गति

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड संख्या-9 में B-5 गली तथा वार्ड संख्या-11 में गली नं. A-11 एवं अन्य आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। साथ ही क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में और सुधार होगा। जनता की सुविधा और क्षेत्र का समग्र विकास ही नगर पालिका की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सभासद राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,हरबीर बालियान, अक्षय राणा, जावीर चौहान, संजय यादव, विनोद शर्मा, शिवपूजन, अंकित चौधरी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अभिषेक शर्मा, निरज प्रेमी,सुनील त्यागी, अनिल नैयर, चिंटू, पवनदीप, जितेंद्र प्रजापति, प्रवीण चौधरी, अंकुर यादव, राधेश्याम कुशवाहा, प्रवेश पंवार, राजीव मलिक, बी.एन. चतुर्वेदी, अतुल त्यागी, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कश्यप, वंश नैयर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *