कर्मचारियों के सम्मान और खुशहाली की मिसाल बनी गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स – prabhatsahara.com

कर्मचारियों के सम्मान और खुशहाली की मिसाल बनी गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स

दीपक मिश्रा

18 नवंबर 2026

*गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स ने कर्मचारी सम्मान और खुशहाली की पेश की अनूठी मिसाल, दो सहयोगियों को कार भेंट*

हरिद्वार। गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स द्वारा अपने सहयोगियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने एजेंसी में कार्यरत फकीर चंद पाल और रविकांत को कार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही 20 से अधिक सहयोगियों को परिवार सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्राओं तथा दुबई की अंतरराष्ट्रीय यात्रा का उपहार दिया गया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक प्रगति उसके कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और खुशहाली से जुड़ी होती है। जब कोई संस्थान अपने सहयोगियों के साथ-साथ उनके परिवारों की खुशियों और सपनों का भी ध्यान रखता है, तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बनता है। कर्मचारियों को उनकी मेहनत का सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर देना निश्चित रूप से सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नैयर, मयंक भजोराम शर्मा एवं सचिन बेनीवाल भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने इस पहल में अपनी सहभागिता निभाते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

इस पहल के अंतर्गत साक्षी, रश्मि, श्रद्धा, जितेंद्र डबराल, शिवानी, अमृता, विशेष, अभिलाष, सत्यम, अवंतिका, जितेंद्र दास, सोनू, ललित, विक्की और सुधांशु सहित एजेंसी के अनेक सहयोगियों को सम्मान और पारिवारिक खुशियों के इन अवसरों से जोड़ा गया है।

एजेंसी का मानना है कि कर्मचारी केवल किसी संस्थान के लिए काम करने वाले लोग नहीं, बल्कि उसकी सफलता की सबसे महत्वपूर्ण नींव होते हैं। इसी भावना के साथ अपने सहयोगियों को पूर्व में मसूरी, अमृतसर, गोवा और बैंकॉक जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की यात्राओं का अवसर प्रदान किया गया था। इन खुशियों को केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उनके परिवारों को भी इसका हिस्सा बनाया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिजनों के बीच अपनापन, विश्वास और संस्थान के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करना है।

गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स केवल आउटडोर विज्ञापन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रही है। इसी क्रम में ‘आरडब्ल्यू कुंज बाय गैलेक्सी यार्ड’ गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स से जुड़ा रियल एस्टेट उपक्रम है, जिसके माध्यम से एजेंसी रियल एस्टेट क्षेत्र में भी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार कर रही है।

वर्ष 2030 तक के लिए एक महत्वाकांक्षी और प्रेरणादायक विजन निर्धारित किया गया है। एजेंसी का 4 वर्षों का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में 20 से अधिक ऐसे सहयोगियों के जीवन में गाड़ी का सपना साकार हो, जिनके पास अभी अपना वाहन नहीं है। इसी प्रकार जिन सहयोगियों के पास अपना घर नहीं है, उनके घर के सपने को पूरा करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आगामी फरवरी में सहयोगियों के साथ दुबई की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना है। नवंबर से मार्च के बीच सहयोगियों और उनके परिवारों को छुट्टियां बिताने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक सहयोगी को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी इस विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एजेंसी का उद्देश्य केवल व्यावसायिक विस्तार करना नहीं, बल्कि अपने प्रत्येक सहयोगी को व्यक्तिगत, आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रबंधन की ओर से एमडी अनु सचदेवा ने कहा कि एजेंसी की वास्तविक सफलता केवल कारोबार का बढ़ना नहीं है, बल्कि हमारे साथ जुड़े हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। हम चाहते हैं कि हमारी टीम का हर सदस्य अपने सपने पूरे करे, अपना घर बनाए, अपनी गाड़ी खरीदे और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जिए। फकीरा जी और रविकांत जी को कार भेंट करना, सहयोगियों को परिवार सहित यात्राओं का अवसर देना और पूरी टीम को दुबई ट्रिप का उपहार देना इसी सोच का हिस्सा है।

वहीं सीईओ / फाउंडर ऋषि सचदेवा ने कहा कि एजेंसी का 2030 विजन केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि गैलेक्सी परिवार के प्रत्येक सदस्य की तरक्की और खुशहाली का सामूहिक संकल्प है। हमारा उद्देश्य ऐसी कार्य-संस्कृति का निर्माण करना है, जहां हर सहयोगी को अपनी प्रतिभा दिखाने, आगे बढ़ने और अपनी मेहनत के अनुरूप पहचान एवं सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिले। गैलेक्सी से जुड़ना प्रत्येक साथी के लिए केवल रोजगार नहीं, बल्कि अपने भविष्य को बेहतर बनाने की एक मजबूत शुरुआत साबित हो।

यह पहल कॉर्पोरेट जगत में कर्मचारी सम्मान, पारिवारिक सहभागिता और साझा प्रगति का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह संदेश भी देती है कि जब किसी संस्थान की सफलता में उसके कर्मचारियों की मेहनत शामिल होती है, तो उस सफलता की खुशियां भी सभी के साथ साझा होनी चाहिए। एजेंसी का प्रयास है कि सफलता का यह सफर केवल संस्थान तक सीमित न रहे, बल्कि उससे जुड़े प्रत्येक सहयोगी और उसके परिवार की खुशहाली का आधार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *