दीपक मिश्रा
2 अक्टूबर 2026
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहदेवपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों, भाषण एवं कविताओं के माध्यम से दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सैनी ने किया
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे दोनों महापुरुषों द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारी नगर के प्रभारी राजीव गोयल, क्षेत्रीय पटवारी सुंदर सिंह तोमर, ग्राम सभा सहदेवपुर के प्रधान प्रतिनिधि मंजीत सिंह तथा पत्रकार विजेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के किशोरी सिंह, दिनेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सैनी, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार गोड़, राजेंद्र सिंह, कुमारी तरुणा एवं जावेद आलम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।