डॉ संदीप कपूर और रविंद्र अग्रवाल बोले सब बहुत उत्साहित (Ram लीला कमेटी हरिद्वार का १०३वा वार्षिकोत्सव) – prabhatsahara.com

डॉ संदीप कपूर और रविंद्र अग्रवाल बोले सब बहुत उत्साहित (Ram लीला कमेटी हरिद्वार का १०३वा वार्षिकोत्सव)

दीपक मिश्रा

4 अक्टूबर 2026

ध्वजारोहण व शोभायात्रा के साथ श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार का 103वां वार्षिक उत्सव शुरू

हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को ध्वजारोहण एवं भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला का 103वां वार्षिक उत्सव विधिवत रूप से शुरू हो गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसका श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

रामलीला मंचन के प्रथम दिन नारद मोह एवं इंद्र दरबार की लीला का भव्य मंचन कल किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा रामलीला मंचन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा एवं महाराज किशन सेठ

ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार की यह गौरवशाली परंपरा 103वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रामलीला के मंचन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने का आह्वान किया।

श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन एवं मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि रामलीला की यह ऐतिहासिक परंपरा हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समिति द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न हों। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रवक्ता डॉक्टर संदीप कपूर एवं रवींद्र अग्रवाल ने कहा कि 103वें वार्षिक उत्सव को लेकर रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित हैं। मंचन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नगरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

भगवत शर्मा एवं कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक पात्र और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सत्य, मर्यादा और संस्कारों का संदेश पहुंचाना है।

इस अवसर पर कमेटी के महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा मुन्ना, डॉ. संदीप कपूर, कन्हैया खेवड़िया, रविंद्र अग्रवाल, अंजना चड्ढा, ऋषभ मल्होत्रापवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, मनीष गुप्ता महेश गौड़ सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी फफ मनोज बेदी, गोपाल छिब्बर, सुरेंद्र अरोड़ा,मनोज सहगल बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *