(बड़ी रामलीला कमेटी ने निकाली भव्य राम बारात) इस प्रकार के आयोजन से दिखती है हमारी सांस्कृतिक विरासत-किरण जैसल – prabhatsahara.com

(बड़ी रामलीला कमेटी ने निकाली भव्य राम बारात) इस प्रकार के आयोजन से दिखती है हमारी सांस्कृतिक विरासत-किरण जैसल

दीपक मिश्रा

12 अक्टूबर 2026

*हरिद्वार की प्राचीन तथा बड़ी रामलीला के नाम से प्रसिद्ध श्री रामलीला कमेटी द्वारा अपना 103वां वार्षिकोत्सव मनाते हुए भव्य एवं ऐतिहासिक श्री राम बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया !*

*नगर विधायक एवं केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल और हरिद्वार के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कोर विश्वविद्यालय के संस्थापक जेसी जैन ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया, तथा नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी संजय अग्रवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की स परिवार पूजा अर्चना की*

* शोभायात्रा में गुरुग्राम से बाला जी बैंड, आगरा से सुदीप्त बैंड, राज श्री बैंड सहित अनेक झांकी सहित श्री राम जी का विशाल रथ था जिसमें भगवान मर्यादा श्री राम चन्द्र जी अपने तीनों भ्राता सहित विराजमान रहे!*

*इस वर्ष श्री राम बारात का प्रारंभ पुराने रानीपुर मोड़ से हुआ तथा ऋषिकुल मैदान, महाराजा अग्रसेन चौक, रेल्वे स्टेशन, ललिता राव चौक होते हुए श्री रामलीला भवन पर विराम हुआ!*

शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक उल्लास ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और रामलीला प्रेमियों ने भाग लिया।

हरिद्वार में ललिता राव पुल के पास हरिद्वार वैश्य समाज द्वारा वैश्य समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में राम बारात का स्वागत किया एवं माल्यार्पण कर राम जी की आरती की तथा सभी राम भक्तों को पानी, शीतल पेय तथा प्रसाद वितरित किया!

मदन कौशिक ने कहा कि राम विवाह शोभायात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि राम विवाह शोभायात्रा हरिद्वार की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

उद्योगपति जेसी जैन ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राम विवाह शोभायात्रा जैसे आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखते हैं और समाज को धर्म, संस्कार तथा सद्भाव का संदेश देते हैं।

संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव में राम विवाह शोभायात्रा का विशेष महत्व है। कमेटी का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि राम विवाह शोभायात्रा हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्रद्धालुओं की सहभागिता और जगह-जगह हुए स्वागत से आयोजन की भव्यता और जनआस्था का परिचय मिला है।

ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि राम विवाह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, प्रेम और एकता का संदेश देने का माध्यम भी है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है।

प्रवक्ता डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी का 103 वर्षों का आयोजन से जुड़ा इतिहास धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राम विवाह शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह दर्शाता है कि आज भी भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की श्रद्धा अटूट है।

इस अवसर पर कमेटी के शोभायात्रा प्रभारी ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, अंजना चड्ढा, विकास सेठ, कन्हैया खेवड़िया, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, पवन शर्मा, महेश गौड़, मयंक अरोड़ा, गोपाल छिब्बर, मनोज बेदी, सुनील वधावन, दिग्दर्शक मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *