दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 4 जनवरी। महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि सरस्वती कई नामों से जानी जाती है।. श्री अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों के संबोधित करते हुए स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने कहा कि हाथों में वीणा और पुस्तक धारण करने वाली माता विद्या, कला और संगीत की देवी के रूप में जानी जाती है. ज्ञान और विद्या की देवी मां शारदा के एक हाथ में पुस्तक है। इनकी पुस्तक लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करती है। देवी के दूसरे हाथ में वीणा है। इसलिए माता को वीणावादिनी भी कहा जाता है। वीणा का अर्थ खुश रहने और खुशी बांटने से है। जन्म के बाद माता सरस्वती ने वीणा के तार छेड़े थे तो संसार आनंद से चहक उठा था।
गौरतलब है कि पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में पंचम सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को पहले सत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज, सीए आशुतोष पाण्डेय, बीएन राय, डा.नारायण पंडित, अबधेश झा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके उपरांत सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र के परिकल्पना ब निर्देशन गुरु भवानी सिंह, गुरु इंदू सिंह के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने कथक नृत्य, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल फोक डांस और फोक डांस पर शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। यशविता, सरिन, कास्वी, अक्षिता, राज शाह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सरस्वती वंदना- नित्या शर्मा, वर्णिका, सिया शर्मा, इस्मिता शर्मा, उन्नति कश्यप ने प्रस्तुत की। इसी क्रम में ओम नमः शिवाय धुन पर राबिया रम्या, रिहाना, गोरिष्ठ, वैभवी नौटियाल, आद्या ने मुकुंदा मुकुंदा गीत पर प्रस्तुति दी। तृषा सिंह, सांभवी गर्ग, अन्या ने अई गिरी नंदिनी पर प्रस्तुति दी। घूमर नृत्य वेदिका यादव, सान्वी मनचंदा, अंशिका, दिग्वी अरोड़ा, परनिका शुक्ला, ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत पर अवनी अग्रवाल, आधविका चौहान, मधु ने प्रस्तुत किया। रिद्धिम झा ने क्लासिक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्नति कश्यप, आद्या गोयल, सृष्टि वर्मा, ग्रुप डांस निशीथिनी गुप्ता, मौल श्री वर्णिका, कनक, निया शर्मा, सिया शर्मा, नैंसी नौटियाल, समृद्धि रावत, मानविका सिद्धार्थ त्रिपाठी, चांदनी सिंह, सुप्रिया सहित अन्य बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। महामंडलेश्वर डा.स्वामी संतोषानंद देव महाराज, अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीता झा ने किया। कार्यक्रम में डा.नारायण पंडित, आशीष कुमार झा, अबधेश झा, काली प्रसाद साह, विष्णुदेव ठेकेदार, विनोद साह, महेश दूबे, रवि मिश्रा, संतोष झा, अतुल राय, अजय राय, राकेश मिश्रा, गुलाब यादव, विनोद यादव, कामेश्वर यादव, प्रमोद यादव, वरूण शुक्ला, अनिल झा, दीपक झा, पं.तरूण शुक्ला, नीलम राय प्रियंका राय रश्मि झा, वाणी झा, प्रिती चौधरी, रीना कर्णवाल, खुशबू झा, श्वेता मिश्रा, पिंकी झा, किशोरी झा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बुधवार 5 फरवरी को प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।